Achievements

  • सीबीएसई क्लस्टर-19 नार्थ जोन (बालिका) एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2026 में व्हाइट हॉल स्कूल की विद्यार्थी की शानदार उपलब्धि !
    Venue: ?????? ????????? ?????? ?????, ?????, ???? (????? ??????)
    Event Date: 25-Jul-2026
    Description:

    सीबीएसई क्लस्टर-19 नार्थ जोन (बालिका) एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2026 में व्हाइट हॉल स्कूल की विद्यार्थी की शानदार उपलब्धि !

     

     

    व्हाइट हॉल स्कूल लामचौर के लिए अत्यंत गर्व का क्षण है कि, विद्यालय की कक्षा 9 की छात्रा रिया खरायत ने सीबीएसई क्लस्टर-19 (बालिका) एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2026 नार्थ जोन में आयोजित अंडर-17 बालिका भाला फेंक (Javelin Throw) प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 39.08 मीटर का शानदार थ्रो किया और प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

     

    यह प्रतियोगिता 23 से 25 जुलाई 2026 तक रुद्रा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, मवाना, मेरठ (उत्तर प्रदेश) में आयोजित हुई। रिया ने अपने उत्कृष्ट कौशल, दृढ़ संकल्प और निरंतर अभ्यास के बल पर सभी प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए यह गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की।

     

    विद्यालय परिवार को रिया की इस शानदार सफलता पर गर्व है। यह उपलब्धि विद्यालय के समर्पित खेल प्रशिक्षकों एवं अभिभावकों के सहयोग का भी परिणाम है। विद्यालय के प्रबंध निदेशक श्रीमती मिताली एवं श्री अनंत एरिक्सन,प्रधानाचार्या सुश्री नीना मनराल एवं सभी शिक्षकों ने रिया को हार्दिक बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा आशा व्यक्त की कि वह आगे भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय और प्रदेश का नाम रोशन करेगी।